पठानकोट हत्याकांड में घायल पीड़ित बोला:कोई बात नहीं की, आते ही दातर से हमला किया; मेरे शरीफ दोस्त को मार डाला
- DSS Admin
- May 19, 2026
बीते कल पठानकोट के नरोट जैमल सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष एवं आप नेता बबली कुमार उर्फ बब्बी द्वारा 2 भाइयों और भतीजे के साथ मिलकर कत्ल किए 27 साल के युवक राजकुमार के साथी तनुज ने कैमरे पर बड़े खुलासे किए हैं। तनुज ने मौके का हाल बताया। उसने बताया कि आरोपियों ने उन्हें घेर कर हमला किया। हमले की वजह तक नहीं बताई। आते ही दातर के वार कर दिए। वो जान बचाकर भागा तो उसका पीछा किया। उसे ढूंढते रहे। लेकिन, वो क्रशर की तरफ भाग गया। जिससे उसकी जान बच गई। राजकुमार ने पहले कहा था हमला करेंगे तनुज ने बताया कि शुक्रवार रात को जब 8-9 बजे वो राजकुमार को छोड़ने उसके क्रशर पर जा रहा था। रास्ते में उनके पीछे बोलेरो कार लग गई। जिसे राजकुमार ने पहले ही पीछा करते देख लिया था। उस दौरान राजकुमार ने पहले ही कह दिया था कि बब्बी और उसके लोग पीछे लगे हैं। ये पंगा जरूर लेंगे। जिसके चलते हमने अपनी बाईक दरिया किनारे की ओर मोड़ ली। हमलावरों ने नहीं छोड़ा पीछा तनुज ने बताया कि बब्बी और उसके भाईयों और भतीजे ने उनका पीछे फिर भी नहीं छोड़ा। वो पीछे आ रहे थे। जिसके बाद उन्होंने बाइक को नीचे खड़ा किया और खुद मक्कड़ की कोठी की छत पर चले गए। बब्बी और उसके भाई छत पर आ गए। जिनके हाथों में तेजधार हथियार थे। कोई बात नहीं की, सीधा किया वार घायल तनुज ने बताया कि जैसे ही बब्बी और उसके साथी छत पर आए तो हमला कर दिया। उन्होंने ये भी नहीं बताया कि किस कारण से हमला कर रहे हैं। बिना कोई बात किए दातर बरसाने शुरू कर दिए। सभी हमलावरों ने दातरों के ताबड़तोड़ वार किए। जिससे राजकुमार लहुलुहान हो गया। लेकिन, तनुज वहां से फरार हो गया। भाग कर बचाई जान, ढूंढते रहे हमलावर तनुज ने बताया कि हमलावरों ने उसके सिर, टांग और कंधे पर दातर से वार किया। वो घायल होकर गिर गया। जब आरोपी राजकुमार को मार रहे थे तो वे मौका पाकर वहां से भाग गया। लेकिन, आरोपियों ने उसका पीछा किया। हमलावर उसे ढूंढते रहे और तनुज क्रशर की ओर भाग गया। तनुज ने कहा कि अगर वो उनके हाथ लग जाता तो उसकी भी जान चली जाती। फिर किसी तरह वो जान बचा पाया। नम आखों से बोला-मेरे शरीफ दोस्त को मार डाला तनुज ने नम आखों के कहा कि राजकुमार काफी शरीफ था। किसी से झगड़ा नहीं करता था। बब्बी ने उसके शरीफ दोस्त को मार डाला। पुलिस आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दे। आरोपी आप नेता 4 दिन के रिमांड पर शुक्रवार की रात पोकलेन ऑपरेटर राजकुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी और नरोट जैमल सिंह नगर पंचायत के प्रधान व आम आदमी पार्टी के नेता बबली कुमार उर्फ बब्बी,उसके भाई जतिंद्र कुमार,सुनील कुमार और भतीजे नवी मेहरा को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। गुंडा टैक्स वसूली को लेकर हुआ था विवाद बताया जा रहा है कि यह पूरी वारदात गुंडा टैक्स वसूली को लेकर दो गुटों में हुई गैंगवार का नतीजा है। नगर कौंसिल अध्यक्ष बबली कुमार पर आरोप है कि सत्ता के रसूख के चलते वह क्षेत्र से रेत-बजरी लेकर गुजरने वाले ट्रकों से अवैध वसूली (गुंडा पर्ची) करवाता था। इसी बात को लेकर उसका स्थानीय क्रशर संचालकों से विवाद चल रहा था, जिसने शुक्रवार की रात एक खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दो साल पूर्व कौंसिल अध्यक्ष बने थे बबली बबली कुमार उर्फ बब्बी नवंबर 2024 में आम आदमी पार्टी की टिकट पर नरोट नगर कौंसिल का चुनाव जीते थे। उन्हें अध्यक्ष बनाने में हलका विधायक और कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक्क का विशेष योगदान माना जाता है। वहीं, भोआ के पूर्व कांग्रेस विधायक जोगिंदर पाल ने इस घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि सत्ताधारी नेताओं की शह पर ही इस हत्या को अंजाम दिया गया है। गुंडा टैक्स का कोई सीधा सुबूत नहीं-एसएसपी फिलहाल इस मामले में गुंडा टैक्स वसूली को लेकर सीधे सबूत नहीं मिले हैं। माइनिंग का एंगल जांच का विषय है और इन्वेस्टिगेशन के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। आरोपियों को चार दिन के रिमांड पर लिया गया है, और पूछताछ के बाद ही हत्या के असली कारणों का खुलासा किया जाएगा।

