कुम्भ सेवा जन-जन की बनी राष्ट्र सेवा : रीता बहुगुणा जोशी

-कुम्भ सेवा कार्य में लगे कार्यकर्ता किए गए सम्मानित

प्रयागराज, 01 मार्च (हि.स.)। डॉ मुरली मनोहर जोशी सेवा समिति द्वारा शनिवार को कुम्भ सम्मान समारोह पार्षद आशीष द्विवेदी के कार्यालय जॉर्ज टाउन में किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने कुम्भ के दौरान सेवा कार्य में लगे सभी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समिति के अध्यक्ष अनिल भट्ट के नेतृत्व में कुम्भ मेला क्षेत्र में आए हुए श्रद्धालुओं की सेवा प्रकल्प के माध्यम से किए गए सेवा कार्य सराहनीय रहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आयोजित दिव्य एवं भव्य डिजिटल महाकुम्भ मेला ने प्रयागराज को विश्वरूप में स्थापित किया। प्रयागराज के गरिमा एवं महिमा के अनुरूप सजाया और संवारा गया। उन्होंने कहा कि 66 करोड़ लोगों ने संगम में डुबकी लगाई और प्रयागराज वासियों ने उनकी सेवा की। वास्तव में कुम्भ सेवा जन-जन की बनी राष्ट्र सेवा का अनुपम उदाहरण है।

अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष अनिल भट्ट ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ मुरली मनोहर जोशी की प्रेरणा से कुंभ मेला क्षेत्र में आए श्रद्धालुओं के लिए सेवा का कार्य किया गया। उन्होंने कुम्भ सेवा में लगे धार्मिक, सामाजिक, व्यापारिक, एवं समिति एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को पुष्प वर्षा कर, अंगवस्त्रम पहनाकर एवं प्रमाण पत्र देकर स्वागत किया।

डॉक्टर एलएस ओझा एवं राजेश केसरवानी ने कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए सेवा कार्य की सराहना की। संचालन ज्ञानेंद्र गुप्ता ने किया। इस अवसर पर आनंद वैश्य सुदर्शन, सरोज गुप्ता, सोनी भट्ट, अरुण पटेल, राघवेंद्र मिश्रा, बरखा जायसवाल, कल्पना, राजुल शर्मा, वंदना दुबे, राजीव गर्ग, माधवी चटर्जी, कंचन कुशवाहा, यशस्वी शुक्ला, अंशुला गोस्वामी, मीना, लोकेश मुखर्जी, संदीप यादव, रीता शर्मा, बृजेश श्रीवास्तव, विजयलक्ष्मी, रामगोपाल, अखिलेश्वर, विकास, डॉ भास्कर, अरविंद, हिमांशु अमन आदि सैकड़ों कार्यकर्ता सम्मानित किए गए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

   

सम्बंधित खबर