सपा सरकार में था लूट का साम्राज्य : राजेन्द्र मिश्र

--नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही भारत महाशक्ति : प्रवीण पटेल

प्रयागराज, 26 अप्रैल (हि.स.)। फूलपुर लोकसभा 51 के अंतर्गत इलाहाबाद उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पटेल ने पार्टी कार्यकर्ताओं समर्थकों संग सघन जनसम्पर्क करते हुए जनता का समर्थन मांगा।

भाजपा मीडिया प्रभारी विवेक मिश्र ने बताया कि आज कम्पनी बाग में जनसम्पर्क करने के बाद वेणीमाधव, भारद्वाज, विश्वविद्यालय एवं शिवकुटी मंडल में भ्रमण एवं जनसम्पर्क किया।

इस दौरान लोगों को सम्बोधित करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने कहा कि सपा सरकार में लूट का साम्राज्य था, अयोध्या में श्री राम मंदिर का विरोध किसने किया, सब जानते हैं। रामभक्तों पर गोलियां किसकी सरकार में चली, ये बताने की आवश्यकता नहीं। वहीं कांग्रेस ने तुष्टिकरण राजनीति की पराकाष्ठा पार की। नरेंद्र मोदी ने विपक्षियों को मुद्दा विहीन कर दिया है, इसलिए विपक्षी बौखलाए हुए हैं।

भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पटेल ने कहा कि उत्तरी विधानसभा में सबसे प्रबुद्ध वर्ग के लोग रहते हैं। यहां के वोटर्स का खासा प्रभाव होता है। आजादी के बाद सबसे महत्वपूर्ण चुनाव है ये। आने वाले समय में भारत महाशक्ति के रूप में उभरने वाला है और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही यह सम्भव होगा। मोदी को तभी नेतृत्व मिल सकता है जब मतदाता घरों से बाहर निकलकर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। नरेंद्र मोदी ने देश की सामाजिक राजनैतिक व्यवस्था में मातृशक्ति को वास्तविक सम्मान दिलाया है। इसलिए आने वाले समय में देश की राजनैतिक जिम्मेदारियों की कमान पुरुषों से अधिक महिलाओं के कंधों पर होगी। मातृ शक्ति के लिए अवसर है कि वे अपनी शक्ति का उपयोग नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए करें।

इस दौरान गोपाल बाबू, शशि वार्ष्णेय, अनिल भट्ट, अवनीश तिवारी, भोला सिंह, भरत निषाद, रोहित पांडेय, अनुज सिंह परिहार, राकेश भारती, प्रशांत शुक्ला, नीलू शुक्ला, नीरज दीक्षित, प्रियंका पाराशर, लवलेश मिश्र, आनंद वैश्य सुदर्शन, सचिन जायसवाल, अजय राय, कंचन चंद्रा, उमेश मिश्रा, राघवेंद्र कुशवाहा, प्रेमलता गुप्ता, संदीप यादव, लोकेश मुखर्जी, अरुण सिंह पटेल, गणेश वर्मा, ज्ञानेंद्र गुप्ता, विनीता गुप्ता, पंकज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त/राजेश

   

सम्बंधित खबर