प्रवेशद्वार लखनपुर में फसल काटने वाली कंबाइन मशीनों से वसूला जा रहा है जजिया- मूल टोल से माफी के बावजूद ओवरलोडिड दर्शाकर वसूला जा रहा है 835 रुपयों का टोल

कठुआ 29 अप्रैल (हि.स.)। केंद्र सरकार किसानों की बेहतरी के लिए भरकम प्रयास कर रही है। किसानों की आमदन को दोगुणा करने के साथ-साथ 2047 का नारा सरकार दे रही है। परंतु जम्मू कश्मीर के प्रवेशद्वार से प्रदेश में फसलों की कटाई के लिए आ रही कंबाइन मशीनों से लखनपुर टोल प्लाजा पर टोल वसूला जा रहा है। हालांकि कंबाइन के चालकों को दी जाने वाली टोल स्लिप पर मूल टोल से माफी दी जा रही है लेकिन साथ ही एक हिस्से में कंबाइन को ओवरलोडिड व्हीकल दर्शाकर चालक से 835 रुपयों का टोल वसूला जा रहा है। हैरानगी तो इस बात की है कि पंजाब से आने वाली कंबाइनों से पंजाब में नेशनल हाइवे पर बने टोल प्लाजा पर किसी तरह का टोल नहीं लिया गया। परंतु जम्मू कश्मीर पहुंचने पर ही टोल प्लाजा पर इनका स्वागत 835 रुपयों का टोल वसूलकर किया गया।

दरअसल इस समय गेहूं की फ़सल पककर पूरी तरह से तयार हो चुकी है हालाँकि पिछले दो तीन दिनों से ख़राब मौसम के चलते किसानों ने अभी कटाई को रोक दिया है लेकिन फ़सल की कटाई के लिए जम्मू कश्मीर के पड़ोसी राज्य पंजाब से कंबाइन मंगवाई जा रही है जोकि जम्मू प्रांत के विभिन्न क्षेत्रों में फ़सल की कटाई करते हैं। पंजाब की तरफ़ से जम्मू कश्मीर की और आने वाली प्रति कंबाइन का 835 रुपये टोल के नाम पर लखनपुर टोल प्लाज़ा पर अवैध वसूली की जा रहा है। हालाँकि उन्हें उसकी पर्ची भी दी जा रही है, लेकिन पर्ची के उपरी भाग में कंबाइन का टोल शुन्य दिखया गया है जबकि ठीक पर्ची के निचले हिस्से में ओवरलोड चार्ज के नाम पर 835 रूपये वसूली की जा रही है। हालांकि कृषि संबधित वाहनों का टोल पूरे देश में कहीं पर नहीं लगता है लेकिन लखनपुर में कंबाइनों से ओवरलोडिड व्हीकल के नाम पर 835 रुपये टोल वसूला जा रहा है। कंबाइन चालक ने बताया कि पंजाब में कहीं पर भी टोल प्लाजा पर किसी तरह का टोल या फिर ओवरलोडिड व्हीकल के नाम पर किसी तरह का चार्ज उनसे नहीं वसूला गया लेकिन लखनपुर के टोल प्लाजा पर उनसे पैसे वसूल लिए गए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने कृषि संबधित मशीनरी को टोल प्लाजाओं पर टोल में छूट है तो फिर किस हिसाब से लखनपुर में टोल प्लाजा पर उनसे अवैध तरीके से वसूली की जा रही है इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। जिला कृषि अधिकारी के समक्ष जब इस बात को रखा गया तो उन्होंने बताया कि उनके संज्ञान में इस तरह का कोई भी मामला नहीं आया है अगर कोई मामला आता है तो जांच की जाऐगी।

हिन्दुस्थान/समाचार/सचिन//बलवान

   

सम्बंधित खबर