वृद्ध का फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

जौनपुर, 29 अप्रैल (हि.स.)। जफराबाद थाना क्षेत्र के रत्तीपुर गांव में रविवार रात को एक वृद्ध ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। सोमवार की सुबह परिजनों ने देखा तो कोहराम मच गया।

थाना क्षेत्र के मेवा लाल पुत्र रघुनंदन उम्र 60 वर्ष रविवार की रात को अपने परिवार के साथ खाना खाकर अपने मड़हे में सोने चला गया। सोमवार की सुबह लगभग 5 बजे मेवालाल की पत्नी सुबह जब उठी तो देखा कि मेवालाल का शरीर गमछे से लटका था। इतने देख कर पत्नी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। पत्नी की आवाज सुनकर परिवार सहित आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। परिवार के लोगों ने उन्हें नीचे उतार कर देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

मृतक मेवालाल परिवार को चलाने के लिए मजदूरी का काम करता था। मृतक के तीन बेटे हैं जिसमें दो की शादी हुई, एक बेटा रोजी रोटी के चक्कर में बाहर रहता है। दो लड़की हैं दोनों की शादी हो गयी है। दोनों अपने ससुराल रहती हैं।

लोगों के अनुसार मेवालाल को प्रतिदिन नशे की आदत थी। वो हमेशा शराब व गांजा पीता था। बीती रात को भी उसने शराब पिया था। लोगों के मुंह से सिर्फ एक ही बात सामने आ रही है, ऐसी कौन सी बात से मेवालाल दु:खी था, जो आज फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार/विश्व प्रकाश/विद्याकांत

   

सम्बंधित खबर