रायगढ़ : पूर्व विधायक प्रकाश नायक के भाई ने छोड़ी कांग्रेस

रायगढ़, 1 मई (हि.स.)।छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी से नेताओं, कार्यकर्ताओं के पलायन का दौर जारी है। वहीं बुधवार को रायगढ़ पूर्व विधायक प्रकाश शक्राजीत नायक के भाई कैलाश शक्रजीत नायक ने अब कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फेसबुक अकाउंट पर साझा की है। कैलाश शक्राजीत नायक विगत चार वर्षों से रायगढ़ विधानसभा अंतर्गत सरिया क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य के रूप में प्रतिनिधित्व कर रहे थे। हालांकि उन्होंने पार्टी छोड़ने के पीछे वजह का खुलासा नहीं किया है। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि वे जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/ रघुवीर प्रधान

   

सम्बंधित खबर