मंत्री गणेश जोशी दिल्ली में चुनाव प्रचार के लिए रवाना

मंत्री गणेश जोशी।मंत्री गणेश जोशी।मंत्री गणेश जोशी।मंत्री गणेश जोशी।मंत्री गणेश जोशी।मंत्री गणेश जोशी।मंत्री गणेश जोशी।मंत्री गणेश जोशी।मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून, 05 मई (हि.स.)। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी रविवार को देहरादून से उत्तर पूर्वी दिल्ली की लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद उम्मीदवार मनोज तिवारी के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए रवाना हो गए।

लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश की ओर से लोकसभा स्तर पर प्रवासी कार्यकर्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

चांदनी चौक लोकसभा से नरेश बंसल, उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, पूर्वी दिल्ली लोकसभा से विधायक अरविन्द पांडेय, नई दिल्ली लोकसभा से डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, उत्तर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा से बलराज पासी, पश्चिमी दिल्ली लोकसभा से जितेन्द्र गोठवाल, दक्षिणी दिल्ली लोकसभा से अशोक परनामी को प्रवासी कार्यकर्ता का दायित्व सौंपा गया है।

मंत्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 400 पार का नारा साकार होने जा रहा है। भाजपा को आम जनमानस का अपार समर्थन मिल रहा है और उत्तर पूर्वी दिल्ली की लोकसभा सीट से भाजपा सांसद उम्मीदवार मनोज तिवारी को भारी मतों से विजय दिलाने का भरोसा जताया। वे भारतीय जनता पार्टी, दिल्ली के प्रदेश कार्यालय में 06 मई को होने वाली चुनावी बैठक में भी शामिल होंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/रामानुज

   

सम्बंधित खबर