कैबिनेट मंत्री यूजी ब्रह्म ने किया मतदान

कोकराझाड़ (असम), 07 मई (हि.स.)। असम के कैबिनेट मंत्री उर्खाओ गौरा ब्रह्म ने अपने पैतृक गांव बाटाबारी एमई स्कूल मतदान केंद्र पर आज अपने परिवार के साथ मतदान किया।

उन्होंने कहा कि मतदान का अधिकार बहुत महत्वपूर्ण है। मजबूत लोकतंत्र के लिए सभी को मतदान करना चाहिए। मंत्री ब्रह्म मतदान करने के बाद यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

हिन्दुस्थान समाचार/ किशोर / श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर