तालाब से एक व्यक्ति का शव बरामद, छानबीन में जुटी पुलिस

रोते बिलखते परिजन

भागलपुर, 08 मई (हि.स.)। जिले के अमडंडा थाना क्षेत्र के मदारगंज पंचायत के घुटयानी संथाली स्थित तालाब से बुधवार को एक व्यक्ति बरामद किया गया है। मृतक घुटयानी संथाली टोला निवासी स्वर्गीय बिटका हंसदा के 30 वर्षीय पुत्र संजय हांसदा उर्फ मास्टर हांसदा है।

संजय हांसदा की पत्नी सावित्री मुर्मू ने बताया कि बीते मंगलवार को तीन बजे से ही खाना खाकर घर से निकला था। शाम को घर जब नहीं आया तो इधर-उधर काफ़ी खोजबीन किया गया। आज सुबह में घर के बगल में बने छोटा सा तलाब में उसका पैर दिखाई दिया। इसके बाद ग्रामीण की मदद से शव को बाहर निकाला गया। उसके आंख के पास गहरे चोट का निशान है और कान से खून निकला है। इससे साफ होता है कि मेरे पति की हत्या की गई है। शव को छिपाने के लिए तालाब में फेंक दिया है।

मृतक के भाई ने बताया कि गांव के ही बगल बेलसर बहियार में गियर प्लांट में गांव के ही आदमी के साथ काम करने गया था। ग्रामीणों ने कहा कि घर में पत्नी से बार बार उसका झगड़ा होते रहता था। अमडंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया।

हिन्दुस्थान समाचार/बिजय/चंदा

   

सम्बंधित खबर