मोदी सरकार में मालिक के रूप में अपना रोजगार चला रहे हैं युवा : ब्रजेश पाठक

लखनऊ,12 मई (हि.स.)। भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा भारतीय जनता युवा मोर्चा सम्मेलन कार्यकम लोकसभा प्रत्याशी राजनाथ सिंह के समर्थन में कार्यक्रम का आयोजन इको गार्डन रोड में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक व केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले तथा युवा मोर्चा अध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह ने युवाओं में जोश भरा।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी एवं देश का भविष्य है, आज भारत पूरे विश्व में अपना परचम लहरा रहा है तो उसमें सबसे बड़ी भूमिका यहां के युवाओं की है। युवा मोदी की सरकार में रोजगार मांगने वाला नहीं रोजगार देने वाला मलिक के रूप में अपना रोजगार चला रहा है। आज उत्तर प्रदेश में माताएं बहनें सुरक्षित है। युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता जो कल पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष,मुख्यमंत्री,प्रधानमंत्री बन सकता है ये सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में संभव है।

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि भारत आत्मनिर्भर हो जाएगा तो भारत का हर नागरिक आत्मनिर्भर हो जाएगा। भारत सरकार के पास बहुत सी योजनाएं हैं। नरेंद्र मोदी जी बहुत विकास करना चाहते हैं। मैं इतना बताना चाहता हूं जिनके पास नहीं उत्तर प्रदेश जिनका नाम है यादव अखिलेश, जिनका बदलना है उनका बदल दो भेष, लेकिन योगी आदित्यनाथ जी के हाथ में रहेगा उत्तर प्रदेश। समाज को जोड़ने का कार्य नरेंद्र मोदी कर रहे हैं हर जाति धर्म के लोगों को फायदा पहुंचाने का काम कर रहे हैं। भारत की रक्षा और सुरक्षा जिनके हाथ, वह हैं राजनाथ। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राजनीतिक जगत में एक बेमिसाल व्यक्तित्व है।

विशिष्ट अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए बताया कि युवा मोर्चा बाजारों,स्कूल मॉल मेट्रो स्टेशन सभी जगह घूम-घूम कर नुक्कड़ सभाएं कर लखनऊ के लोकप्रिय सांसद,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के लिए वोट की अपील कर रहा है एवं युवाओं ने ठाना है कि अबकी बार लखनऊ पांच लाख से अधिक मतों से विजय दिलाकर इतिहास रचेगा।

भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में ट्रिपल इंजन वाली सरकार के माध्यम से लखनऊ के युवाओं के जीवन में भी आमूलचूल परिवर्तन आया है, जिसके कारण लखनऊ शहर का युवा मोदी के प्रति व राष्ट्र के प्रति दृण संकल्पित है और आगामी चुनाव में उनका यह संकल्प आपको वोट के रूप में तब्दील होते हुए दिखाई दे रहा है।

युवा मोर्चा अध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा लखनऊ का युवा 20 मई को ऐतिहासिक मतदान कराकर 4 जून को ऐतिहासिक मतों से यह सीट जीतने का कार्य करेगा। लखनऊ के सांसद देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संसद में सर्वाधिक मतों से जीत के आने वाले सांसदों की गिनती में लाने का कार्य हम युवाओं के कंधे पर है।

मीडिया प्रभारी अभय उपाध्याय ने बताया कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अनुभव द्विवेदी, क्षेत्रीय अध्यक्ष नितिन मित्तल, प्रदेश मंत्री शिवेंद्र विक्रम सिंह, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष प्रशांत सेठ, महानगर महामंत्री अमित त्रिपाठी, अभिषेक गुप्ता उपाध्यक्ष संजय शुक्ला, वैभव सिंह अविनाश यादव नगर मंत्री सचिन सोनकर एवं समर्थ सिन्हा उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/बृजनन्दन/राजेश

   

सम्बंधित खबर