कठुआ में दिखे छह संदिग्ध, सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान

कठुआ, 14 मई (हि.स.)। जिले में छह संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियाें की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबल सतर्क हो गया। सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया है।

कठुआ जिले के जथाना गांव में स्थानीय लोगों ने कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियां देखी, जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने सेना के जवानों के साथ संयुक्त रूप से बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है।

अधिकारियों ने कहा कि जथाना गांव के निवासियों ने छह संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियां देखने के बाद सुरक्षाबल सतर्क हैं। पुलिस और सेना ने गांव में तलाशी अभियान शुरू किया गया, जो पुलिस स्टेशन राजबाग के अधिकार क्षेत्र में आता है। समाचार लिखे जाने तक तलाशी अभियान जारी था।

हिन्दुस्थान समाचार/बलवान/सुनील

   

सम्बंधित खबर