केंद्रीय मंत्री की मां के निधन पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक

देहरादून, 15 मई (हि.स.)। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता माधवी राजे सिंधिया के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक जताया है। मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा है कि मैं ईश्वर से पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान और शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

हिन्दुस्थान समाचार/ साकेती/रामानुज

   

सम्बंधित खबर