भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी के निधन पर विधायक ने जताया शोक,दी श्रद्धांजलि

अररिया फोटो:शोक संवेदना व्यक्त करते विधायक और अन्य

अररिया 15 मई(हि.स.)। पूर्व उपमुख्यमंत्री सह वरीय भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी के निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है।फारबिसगंज के भाजपा विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह बिहार भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है।उनके निधन से काफी आघात पहुंचा है और एक युग का अंत हुआ है ।

केशरी ने पूर्व उपमुख्यमंत्री के साथ आत्मीय संबंध की याद करते हुई बताया कि उनके निधन से बिहार को अपूरणीय क्षति हुई है।वे उच्च व्यक्तिव के इंसान थे, जिसकी बिहार की राजनीति में भरपाई संभव ही नही है.एल।उन्होंने कहा कि 2015 के विधानसभा चुनाव के बाद उनके साथ कामकाज करने का अवसर मिला एवं उनकी कार्यशैली एवं सूझबूझ से जबरदस्त प्रभावित हुए।

हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/चंदा

   

सम्बंधित खबर