बलौदाबाजार : पद्म पुरस्कार के लिए 15 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित

बलौदाबाजार, 16 मई (हि.स.)। वर्ष 2025 के लिए पद्म पुरस्कार अर्थात् पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्मश्री देश का सर्वोच्च नागरिक पुस्कार है।

1954 में स्थापित, इन पुरस्कारों की घोषणा प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली से की जाती है। इस पुरस्कार में उत्कृष्ट कार्याे को मान्यता प्रदान की जाती है और इसे सभी क्षेत्रों, विषयों जैसे कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान, इंजिनियरिंग, सार्वजानिक मामलों, नागरिक सेवा, व्यापार और उद्योग आदि में विशिष्ठ और असाधारण उपलब्धियों, सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।

पुरस्कार संबंधी विधान और नियमावली वेबसाइट एचटीटीपी स्लेस पद्म अवार्ड डॉट जीओव्ही डॉट इन https://padmawards.gov.in पर एवं पद्म पुरस्कार के लिए नांमाकन केवल ऑनलाइन पोर्टल एचटीटीपी स्लेस अवार्ड डॉट जीओव्ही डॉट इन https://awards.gov.in पर उपलब्ध है। ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 सितम्बर 2024 तक निर्धारित है।

हिन्दुस्थान समाचार/ गायत्री प्रसाद

   

सम्बंधित खबर