पूर्व शिक्षा मंत्री थानेश्वर बोड़ो का निधन

गुवाहाटी, 17 मई (हि.स.)। राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री थानेश्वर बोड़ो का शुक्रवार को निधन हो गया। असम गण परिषद के दिवंगत नेता का निधन गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जीएमसीएच) में सुबह 7.08 बजे हुआ। वे 85 वर्ष के थे।

थानेश्वर बोड़ो लंबे समय से हृदय रोग से पीड़ित थे। दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर को आमबारी स्थित अगप कार्यालय ले जाया जाएगा। बोड़ो ने असम के राजस्व मंत्री के साथ ही दो कार्यकाल के लिए असम के शिक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया था।

अपनी मृत्यु के समय वे अपनी एकमात्र बेटी को अपने पीछे छोड़ गए।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर