दरंग-उदालगुड़ी में 3 लाख वोटों से जीतेगी भाजपा: दिलीप सैकिया

गुवाहाटी (असम), 23 मार्च (हि.स.)। दरंग-उदालगुड़ी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी दिलीप सैकिया दावा किया है कि आसन्न चुनाव में इस सीट पर 3 लाख वोटों के अंतर वे से जीत हासिल करेंगे। दिलीप सैकिया शनिवार को मंगलदोई स्थित भाजपा मुख्यालय में मंडल भाजपा की बैठक को संबोधित कर रहे थे। 300 से अधिक भाजपा बूथ कार्यकर्ता इस बैठक में मौजूद थे।

भाजपा उम्मीदवार सैकिया ने कहा कि भाजपा दरंग-उदालगुड़ी लोकसभा चुनाव में भले ही मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और बीपीएफ के बीच त्रिकोणीय चल रहा है, फिर भी भाजपा तीन लाख वोटों के अंतर से जीतेगी।

इस दौरान निवर्तमान सांसद ने भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा किए गए कई महत्वपूर्ण कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ चुनाव की राजनीति नहीं करती, बल्कि चुनाव के दौरान किए गए वादे को पूरा करने की राजनीति करती है। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कई योजनाओं की भी चर्चा की।

हिन्दुस्थान समाचार/श्रीप्रकाश/आकाश

   

सम्बंधित खबर