हाथी के हमले में महिला की मौत, वन कर्मियों को घेरकर प्रदर्शन

जलपाईगुड़ी, 17 मई (हि.स.)। हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गई है। मृत महिला का नाम ब्यूटी राय है। घटना शुक्रवार दोपहर राजगंज ब्लॉक के मंतादारी ग्राम पंचायत की है। घटना के बाद इलाके के लोगों ने मौके पर पहुंचे वन विभाग के घेर कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिससे इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। बाद में भोरेर आलो थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, ब्यूटी जंगल के रास्ते घर आ रही थी। तभी हाथी ने उस पर हमला कर दिया। जिससे उनकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि वन कर्मी इलाके में ठीक से गश्त नहीं करते हैं। इसलिए आये दिन यह हादसा हो रहा है। दूसरी तरफ, इस संबंध में बैकुंठपुर डिवीजन की एडीएफओ मंजिला तिर्की ने बताया कि हाथी के हमले में महिला की मौत हुई है। मृतक के परिवार को वन विभाग के नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा

   

सम्बंधित खबर