एई राजविंदर को डीएम ने दिया प्रशस्ति पत्र

रुद्रप्रयाग, 17 मई (हि.स.)। गुप्तकाशी स्थित पीडब्ल्यूडी में नियुक्त सहायक अभियंता राजविंदर सिंह को केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण, मास्टर प्लान के तहत कार्य करने के लिए जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

यह सम्मान उनके गौरीकुंड पार्किंग, रेन शेल्टर, पशु चिकित्सा अधिकारी आवास, डोरमेट्री, पैदल मार्ग का सुधारीकरण समेत कई अन्य विकासपरक कार्यों के समय सीमा से पूर्व करने पर दिया गया। साथ ही कई अन्य कार्य भी गतिशील हैं, जो केदारनाथ और केदारपुरी से संबंधित विभिन्न स्थानों पर निर्माणधीन हैं।

राजविंदर सिंह को 3 वर्ष ऊखीमठ लोनिवि और लगभग 6 वर्ष लोनिवि गुप्तकाशी में हो चुका है। प्रशंसा पत्र प्राप्त करने के बाद उन्होंने कहा कि सम्मान का पूरा श्रेय अधिशासी अभियंता विनय झिंकवान को जाता है, जिनके निर्देशानुसार समय पर कार्य पूर्ण हो पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिकूल परिस्थितियों में वे खुद ईई और अपनी-अपनी टीम के साथ लगातार केदारनाथ धाम में डटे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/रोहित

/दधिबल

   

सम्बंधित खबर