विधानसभा अध्यक्ष ने उत्तरांचल दैवी आपदा पीड़ित सहायता समिति को दी दो लाख रुपये की आर्थिक मदद

देहरादून, 20 मई (हि.स.)। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने उत्तरांचल दैवी आपदा पीड़ित सहायता समिति को रुपये दो लाख रुपये का आर्थिक सहयोग प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि उत्तरांचल दैवी आपदा पीड़ित सहायता समिति भूगोलवेत्ता डॉ. नित्यानंद की प्रेरणा से सन् 1991 से उत्तरकाशी में आये विनाशकारी भूकंप के बाद शिक्षा, स्वास्थ और स्वरोजगार के अनेक प्रकल्प उत्तराखंड के सुदूर ग्रामीण अचंलों में संचालित कर रही है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि समिति उत्तराखंड के चारों धामों में भी यात्रियों को स्वास्थ्य की सुविधा के साथ सेवा आश्रम मनेरी की ओर से आवास की सुविधा भी उपलब्ध कराती है। संस्था अपने माध्यम से बाढ़, भूस्खलन, अग्नि और अन्य दैवी आपदाओं के समय जरूरतमंदों का सहयोग करती है। उन्होंने संस्था की ओर से किये जा रहे सेवा कार्यों की सराहना और हर्ष व्यक्त करते हुए भविष्य में भी सहयोग करने का आश्वासन दिया। समिति के अध्यक्ष मदन सिंह चौहान ने संस्था की ओर से किये जा रहे कार्यों को विस्तार से अवगत कराया।

हिन्दुस्थान समाचार/ साकेती/सत्यवान/रामानुज

   

सम्बंधित खबर