जोरहाट के स्कूलों के शिक्षण कार्यक्रम में गर्मी के कारण बदलाव

जोरहाट (असम), 22 मई (हि.स.)। जोरहाट जिले के स्कूलों के शिक्षण कार्यक्रम में चिलचिलाती गर्मी के कारण बदलाव किया गया है।

पूरा प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में है। गर्मी के कारण जोरहाट जिले के स्कूलों के शिक्षण कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।

जिले के हर स्कूल में पढ़ाई एक जून से सुबह आठ बजे से शुरू होगी।

प्री-प्राइमरी स्कूलें सुबह आठ बजे से 12.30 बजे तक चलेंगी। मिडिल प्राइमरी स्कूल सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक और हाई और हायर सेकंडरी स्कूल दोपहर 1.30 बजे तक चलेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/ श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर