संदिग्धावस्था में नवविवाहिता की मौत, छानबीन में जुटी पुलिस

रोते बिलखते परिजन

भागलपुर, 27 मई (हि.स.)। जिले के कहलगांव थाना क्षेत्र के मकससपुर गांव में सोमवार को एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध अवस्था में कमरे में रस्सी के सहारे फंदे से लटकता हुआ बरामद हुआ है। वहीं मृतका के परिजन द्वारा उसके पति और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि मृतका और उसके पति के बीच दहेज के समान को लेकर अक्सर विवाद हुआ कराता था। मृतका की शादी 6 माह पहले हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति दहेज के कुछ सामान को लेकर मृतका को प्रताड़ित करता था।

घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। इसके बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जवाहरलाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी मृतका के परिजन को दी गई। मृतका के परिजन के बयान के आधार पर पुलिस हर बिंदु पर जांच में जुट गई है। मृतका की पहचान सबौर थाना क्षेत्र निवासी धर्मेंद तांती की पुत्री मनीष कुमारी (18) के रूप में की गई है। वर्ष 2023 के 28 नम्बर को मनीषा की शादी हिंदू रीति रिवाज से कहलगांव थाना क्षेत्र निवासी रणवीर कुमार से हुई थी।

हिन्दुस्थान समाचार/बिजय

/चंदा

   

सम्बंधित खबर