डीयू के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता शक्ति सिंह के पद यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

मऊ, 30 (हि.स.)। घोसी लोकसभा क्षेत्र में नगर क्षेत्र के गाजीपुर तिराहे से लेकर सोनिधापा मैदान तक दिल्ली विश्वद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं भाजपा नेता शक्ति सिंह ने पदयात्रा में हजारों की संख्या में युवाओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। चहुंओर से एक ही आवाज आ रही थी 'अबकी बार चार सौ पार'।

पदयात्रा के दौरान शक्ति सिंह ने सुभासपा और भाजपा के संयुक्त उम्मीदवार डॉ अरविंद राजभर को जिताने की अपील की। इस मौके पर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जनहित के काम निरंतरता से होते रहे, इसके लिए जरूरी है कि देश में एक बार फिर नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत सरकार बने।

गौरतलब है कि घोसी लोकसभा क्षेत्र से शक्ति सिंह ने भी टिकट का प्रयास किया था, पर सीट गठबंधन के सहयोगी को मिल जाने से प्रत्याशी अरविंद राजभर चुनाव मैदान में हैं। घोसी लोकसभा क्षेत्र में अभी तक अरविंद राजभर और सपा प्रत्याशी राजीव राय के बीच कांटे का मुकाबला चल रहा था। लेकिन नरेंद्र मोदी की विशाल रैली और शक्ति सिंह के मैदान में उतर जाने के बाद चर्चा जोरों पर है की चुनाव भाजपा और सुभासपा के गठबंधन प्रत्याशी अरविंद राजभर की तरफ झुक गया है।

शक्ति सिंह ने लोकसभा घोसी में एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में कल लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर सभाएं की थी और आज पदयात्रा से समीकरण अरविंद राजभर के पक्ष में झुकता दिख रहा है। शक्ति सिंह ने घोसी लोकसभा चुनाव को पूरी तरह से गर्मा दिया है। जाति समीकरण की बात की जाए तो इस सीट पर क्षत्रिय मतदाता लगभग 2 लाख के आसपास हैं। पहले उनको लेकर अफवाहें उड़ाई जा रही थी कि क्षत्रियों का एक वर्ग ओमप्रकाश राजभर से नाराज है। लेकिन क्षत्रिय नेता हेमंत सिंह के कुशल चुनाव प्रबंधन ने सबकी नाराजगी दूर कर एकजुट कर दिया है। अब सब लोग एनडीए के प्रत्याशी डॉ अरविंद राजभर को घोसी से सांसद बनने के लिए जी जान से जुट गए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/वेद नारायण/राजेश

   

सम्बंधित खबर