अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा ने लुधियाना में डाला वोट

चंडीगढ़, 01 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के अमेठी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा बीती रात लुधियाना पहुंचे और आज सुबह सात बजे उन्होंने लुधियाना में अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल किया। किशोरी लाल शर्मा मूल रूप से लुधियाना के रहने वाले हैं।

किशोरी लाल शर्मा ने वोट डालने के बाद कहा कि अमेठी गांधी परिवार की पैतृक सीट रही है। इस सीट से उन्हें जरूर लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि अमेठी लोकसभा हलके से लोगों का उन्हें भरपूर समर्थन मिला है। उनके लिए वोट डालना जरूरी था, इसलिए वह वोट डालने के लिए लुधियाना में पहुंचे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/संजीव/वीरेन्द्र

   

सम्बंधित खबर