लॉरी की चपेट में आने से युवक की मौत

उत्तर दिनाजपुर, 01 जून (हि.स.)। ससुराल से लौटते समय एक युवक की दुर्घटना में मौत हो गई है। मृतक का नाम मोहम्मद शमीम (23) है। वह बिहार के पुठिया थाना क्षेत्र का निवासी था। दुर्घटना शनिवार को चोपड़ा थाना क्षेत्र के मेरधागाछ इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग की है।

सूत्रों के अनुसार, युवक की एक माह पहले चोपड़ा में शादी हुई थी। आज सुबह वह बाइक से ससुराल से घर लौट रहा था। तभी राष्ट्रीय राजमार्ग पर लॉरी की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे दलुआ प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए इस्लामपुर महकमा अस्पताल में भेज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा

   

सम्बंधित खबर