नैनीताल-उधमसिंह नगर लोस सीट से भाजपा उम्मीदवार अजय भट्ट 3 लाख वोटों से आगे

नैनीताल, 04 जून (हि.स.)। उत्तराखंड में भाजपा उम्मीदवार पांचों लोकसभा सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अजय भट्ट 3 लाख वोट से आगे चल रहे हैं। अजय भट्ट को अब तक 691639 वोट मिले चुके हैं। वह कांग्रेस उम्मीदवार प्रकाश जोशी से 306275 वोट से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार प्रकाश जोशी को 385364 मत मिले हैं। वहीं बसपा उम्मीदवार अख्तर अली को 18806 मत मिले हैं।

इनके अलावा अखिल भारतीय परिवार पार्टी के अखिलेश कुमार को 4260, निर्दलीय उम्मीदवार हितेश पाठक को 3879 मत मिले हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/डॉ. नवीन जोशी/वीरेन्द्र

   

सम्बंधित खबर