कछार में 1.7 किग्रा हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार

कछार (असम), 06 जून (हि.स.)। कछार पुलिस ने 1.7 किग्रा हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। कछार जिले के ढोलाखाल में जब्त हेरोइन का बाजार मूल्य 8.5 करोड़ रुपये आंकी गई है।

अभियान के दौरान एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने इस सफलता के लिए कछार पुलिस को शाबाशी दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कछार पुलिस ने आज अपने मजबूत खुफिया नेटवर्क के आधार पर एक अभियान चलाकर लगभग एक किलो सात सौ ग्राम वजन की संदिग्ध हेरोइन से भरी 139 साबुनदानी जब्त कीं।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर