कुमाऊं विवि में अंग्रेजी भाषा पर व्याख्यान आयोजित

नैनीताल, 08 जून (हि.स.)। कुमाऊं विश्वविद्यालय के अतिथि व्याख्याता निदेशालय, आइक्यूएसी सेल एवं एलुमनी सेल के द्वारा शनिवार को अंग्रेजी भाषा पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अयामा गाकुन यूनिवर्सिटी टोक्यो व दिल्ली विश्वविद्याल की डॉ. पूनम सिंह ने बतौर मुख्य वक्ता व्याख्यान दिया।

डॉ. पूनम सिंह ने कहा कि भारत को विश्वगुरु बनाने में अंग्रेजी भाषा मदद करेगी, क्योंकि अंग्रेजी पूरे विश्व में बोली जाने वाली भाषा है। भारतीय संस्कृति को विदेशों में प्रचारित करने में भी अंग्रेजी भाषा लाभप्रद हो सकती है। उन्होंने अपने व्याख्यान में कम्युनिकेशन यानी संचार के कौशल के चार पहलुओं-सुनने, बोलने, पढ़ने और लिखने में सुधार करने के तरीके भी बताए।

व्याख्यान में प्रो. गीता तिवारी, डॉ. हरिप्रिया पाठक, डॉ. पैनी जोशी, डॉ. दीपिका पंत, प्रो. नीलू लोधियाल, डॉ. बीएस कालाकोटी, डॉ. लज्जा भट्ट, प्रो. ज्योति जोशी, डॉ. गिरीश खर्कवाल, हसन खां, महेश भट्ट, युवराज व संजना सहित 55 प्रतिभागी शामिल हुए।

हिन्दुस्थान समाचार/डॉ. नवीन जोशी/सत्यवान/वीरेन्द्र

   

सम्बंधित खबर