पेड़ पर फंदे से लटका मिला वृद्ध का शव

खूंटी, 13 जून (हि.स.)। खूंटी थाना क्षेत्र कें हेसाग गांव के रहने वाले 60 वर्षीय वृद्ध ने एक पेड़ के सहारे फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। खूंटी थाना पुलिस ने सदर अस्पताल में पोस्टामार्टम कराने बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार दांदू मुंडा गुरुवार को टहलने के लिए घर से निकला था। जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटा, तो घरवाले उसे खोजबीन की। इस दौरान गांव से लगभग आधा किलोमीटर दूर एक खेत में पलाश के पेड़ से मुंडा का शव लटकता मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। अभी तक वृद्ध के आत्महत्या करने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल/सुनील

   

सम्बंधित खबर