हिसार: भाजपा सरकार की लचर कार्यप्रणाली से हुई नीट परीक्षा में धांधलेबाजी : दलबीर किरमारा

अपनी गलत नीतियों के चलते भाजपा सरकार ने शिक्षा व्यवस्था का भट्ठा बैठाया

आम आदमी पार्टी ने नीट परीक्षा में धांधलेबाजी के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

हिसार, 19 जून (हि.स.)। नीट परीक्षा में हुई धांधली व पेपर लीक के आरोपों के बीच बुधवार को आदमी पार्टी ने लघु सचिवालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इसके लिए सीधे तौर पर भाजपा सरकार की लचर कार्यप्रणाली को जिम्मेवार ठहराया। पार्टी ने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पेपर लीक माफिया की संरक्षक बन चुकी है।

जिला अध्यक्ष दलबीर किरमारा के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की ओर से बुधवार को किए गए प्रदर्शन में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केन्द्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दलबीर किरमारा ने कहा कि भाजपा सरकार पेपर लीक माफिया की संरक्षक व हब बन चुकी है। पहली बार ऐसा हुआ है कि नीट के पेपर में इतने बड़े स्तर पर धांधलेबाजी हुई, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री इस धांधलेबाजी से मना करते रहे लेकिन जब पुलिस ने पेपर लीक के आरोपी को पकड़ लिया और आरोपी ने पेपर लीक करना कबूल किया तो केन्द्रीय मंत्री को मानना पड़ा कि नीट परीक्षा में धांधली हुई है। उन्होंने कहा कि इससेे बड़ी शर्म की बात क्या हो सकती है कि एक विभाग के अधीन होने वाली परीक्षा में धांधलेबाजी हुई, पेपर लीक हो गया और विभाग के मंत्री को पता ही नहीं चला।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष के अलावा प्रेस प्रवक्ता उमेश शर्मा, जिला सचिव वीएल शर्मा व कमल सोलंकी, सतबीर झाझड़िया, अशोक शर्मा, सीपी गुप्ता, रेनू चहल, सुमन कंदोला, सीताराम नलवा, बलराम नागर, सीताराम लोट, श्रीराम दुग्गल, अनिल सिसर व सुभाष किरमारा सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/राजेश्वर/संजीव

   

सम्बंधित खबर