भाजपा के राज में आज महिलाएं असुरक्षित : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

रायपुर, 2 जनवरी (हि.स.)। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी की छात्रा से गैंगरेप के मामले में भाजपा आईटी सेल के तीन पदाधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा का नारा बेटी बचाओ का है और काम बेटी रुलाओ का है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि, बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी में दो महीने पहले एक छात्रा के साथ गैंगरेप हुआ था। इस घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज में तीनों आरोपित साफ दिखाई दिए। उनके नाम कुणाल पांडे, अभिषेक चौहान और सक्षम पटेल हैं, ये सभी भाजपा आईटी सेल के सक्रिय पदाधिकारी हैं। भाजपा का नारा बेटी बचाओ का है और काम बेटी रुलाओ का है। भाजपा के राज में आज महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने न्यूज चैनल पर शो करने वाले एंकरों से मीडिया का लोकतांत्रिक धर्म निभाने की अपील करते हुये कहा है कि इस गैंगरेप का मुद्दा उठाइए, इस पर चर्चा करिए और बेटी को न्याय दिलवाइये। यह बेहद महत्वपूर्ण मुद्दा है।

हिन्दुस्थान समाचार/गायत्री प्रसाद

   

सम्बंधित खबर