विनीता महानगर अध्यक्ष, सिद्धि महामंत्री बने

हल्द्वानी, 03 जनवरी (हि.स.)। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की हल्द्वानी महानगर महिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। संगठन के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता की संस्तुति पर जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडे ने विनीता शर्मा को महानगर अध्यक्ष, सिद्धि भट्ट सुयाल को महामंत्री मनोनीत किया।

उनके मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद गोयल, कुसुम दिगारी, उर्वशी बोरा, महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, मनोज जायसवाल, चंद्र शेखर पंत, राजेश अग्रवाल, रूपेंद्र नागर, हितेंद्र भसीन, नवनीत राणा, दिगंबर वर्मा, सौरभ भट्ट, मधुकर बनोला, पवन वर्मा आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता/रामानुज

   

सम्बंधित खबर