अब बनगांव में ईडी पर हमला

(हमला नहीं हुआ प्रदर्शन हुए हैं। वैसे यह खबर पहले ही जा चुके हैं।)

बनगांव, 06 जनवरी (हि.स.)। शुक्रवार सुबह ही संदेशखली में ईडी पर भारी हमला हुआ था। इस हमले में घायल ईडी के तीन अधिकारी अस्पताल में भर्ती हैं। देश भर में इस हमले की निंदा हो रही है। गवर्नर बोस ने हमले की कड़ी निंदा की है। तृणमूल ने कहा कि हमला वांछनीय नहीं है। इसके बाद रात को फिर वही घटना हुई।

इस बार शंकर आध्या को बनगांव से गिरफ्तार कर लाने के दौरान ईडी की गाड़ी पर फिर हमला हुआ जिसमें ईडी अधिकारियों के कार का शीशा टूट गया।

प्रारंभिक तौर पर पता चला है कि शुक्रवार रात तकरीबन 12:30 बजे जब ईडी के अधिकारी शंकर आध्या को गिरफ्तार करने के लिए घर से बाहर निकले तो महिलाओं के एक समूह ने ईडी की गाड़ी के सामने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। वे ईडी के अधिकारियों और केंद्रीय बलों के जवानों के खिलाफ भी अफवाहें फैल रही थीं।

प्रारंभिक तौर पर बताया गया है कि एक गाड़ी पर पथराव भी किया गया। शंकर आध्या के समर्थकों ने बार-बार कार रोकने की कोशिश की।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार सुबह ईडी के जांच अधिकारी संदेशखाली में राशन भ्रष्टाचार मामले की जांच करने शेख शाहजहां के घर गये थे। सीआरपीएफ के जवान भी मौजूद थे। इन सबके बीच करीब हजार लोगों की भीड़ ने ईडी अधिकारियों और सेंट्रल फोर्स के जवानों को घेर लिया और उनपर हमला कर दिया। किसी तरह ईडी अधिकारियों और केंद्रीय बल के जवानों ने अपनी जान बचाई। इस घटना में ईडी के तीन अधिकारी घायल हो गए। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा

   

सम्बंधित खबर