धार्मिक आस्था व आकर्षण का अद्भुत संगम होगा दिवारी का बिषहरा मंदिर : सांसद

सहरसा-दिवारी मंदिरसहरसा-दिवारी मंदिर

सहरसा,06 जनवरी (हि.स.)। जिले के कहरा प्रखंड क्षेत्र के दिवारी स्थित बिषहरा मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य अंतिम चरण में है। करोड़ो की लागत से बने रहे भव्य मंदिर एवं परिसर का निर्माण जैसे जैसे पूर्ण हो रहा है इसके खूबसूरती में निखार आता जा रहा है।शनिवार को सांसद दिनेश चंद्र यादव ने मंदिर सौन्दर्यीकरण कार्य का गहन निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश देकर जल्द से जल्द इसे पूर्ण करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि बिहार झारखंड का यह सबसे ऊंचा मंदिर है। जिसकी उंचाई 154 फीट है। इसकी निर्माण में 12 करोड़ की राशि अब तक खर्च की जा चुकी है। यह मंदिर नागर और दक्षिण भारतीय शैली को मिलाकर आकर्षक बनाया गया है। जो श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। मंदिर के गर्भ गृह में मां मनसा देवी का सुन्दर संगमरमर प्रतिमा स्थापित हुआ है। जल्दी ही प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा।जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा।

सांसद ने बताया कि पर दिवारी के विषहरी स्थान के महत्ता को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक डॉक्युमेंट्री फिल्म का निर्माण भी कराया जायेगा।जिसके लिए युवा फिल्म निर्देशक सुमित सुमन व डॉ कुलानंद झा को उतरदायित्व दिया गया है।

सांसद यादव ने कहा कि यह अति प्राचीन मंदिर है। यहां अदौकाल से तंत्र मंत्र एवं साधना केंद्र रहा है। यहां बिहार के विभिन्न जिले एवं नेपाल से बड़ी संख्या में श्रद्धालू पूजा-पाठ कर अपनी मनोकामना पूर्ण करते हैं।उन्होंने कहा कि इस मंदिर में शुरुआत से ही नाई समाज के लोग पुजारी के रुप में पूजा-पाठ करते आ रहे हैं।वही पुजारी राजेश ठाकुर एवं चंदन ठाकुर ने बताया कि इस मंदिर में बिषहरा,मनसा, वायल दातुल व दौलत पांच बहन पिंडी के रूप में पूजनीय है।यहां प्रत्येक मंगलवार एवं सावन महीने में नागपंचमी के अवसर पर भव्य मेला का आयोजन किया जाता है।उन्होने बताया कि विगत छह पीढ़ी से हमारे पूर्वज माता की पूजा आराधना करते आ रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/अजय/गोविन्द

   

सम्बंधित खबर