माध्यमिक शिक्षक संघ के डॉ. पुष्पेंद्र तीसरी बार निर्विरोध जिला अध्यक्ष बने

चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ मुरादाबाद की जनपदीय कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न, फूल माला पहने नवनिर्वाचित पदाधिकारी।चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ मुरादाबाद की जनपदीय कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न, फूल माला पहने नवनिर्वाचित पदाधिकारी।चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ मुरादाबाद की जनपदीय कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न, फूल माला पहने नवनिर्वाचित पदाधिकारी।

मुरादाबाद, 7 जनवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ मुरादाबाद की जनपदीय कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ।

लगातार तीसरी बार सर्वसम्मति से डॉ. पुष्पेंद्र सिंह निर्विरोध जिला अध्यक्ष एवं शमशाद हुसैन तीसरी बार मंत्री निर्वाचित हुए।

जिला कोषाध्यक्ष के पद पर हरेंद्र पाल सिंह एवं जिला संगठन मंत्री के पद पर नरेंद्र सिंह चुने गए। चुनाव प्रक्रिया उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मेजर डाॅ. देवेन्द्र सिंह एवं पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गिरिराज सिंह की देखरेख में सम्पन्न हुई। संघ के मंडलीय अध्यक्ष विमलेन्द्र शर्मा की भी पूर्ण सहमति चुनाव प्रक्रिया को संपन्न करने में रही।

हिन्दुस्थान समाचार/निमित जायसवाल/दिलीप

   

सम्बंधित खबर