22 जनवरी को दीपावली मनाएं, घर-घर दीपक जलाएं : रितेश गुप्ता

भाजपा मुरादाबाद महानगर इकाई द्वारा अयोध्या से आए पूजित अक्षत लेकर घर-घर में बांटे गए भाजपा मुरादाबाद महानगर इकाई द्वारा अयोध्या से आए पूजित अक्षत लेकर घर-घर में बांटे गए भाजपा मुरादाबाद महानगर इकाई द्वारा अयोध्या से आए पूजित अक्षत लेकर घर-घर में बांटे गए भाजपा मुरादाबाद महानगर इकाई द्वारा अयोध्या से आए पूजित अक्षत लेकर घर-घर में बांटे गए भाजपा मुरादाबाद महानगर इकाई द्वारा अयोध्या से आए पूजित अक्षत लेकर घर-घर में बांटे गए भाजपा मुरादाबाद महानगर इकाई द्वारा अयोध्या से आए पूजित अक्षत लेकर घर-घर में बांटे गए भाजपा मुरादाबाद महानगर इकाई द्वारा अयोध्या से आए पूजित अक्षत लेकर घर-घर में बांटे गए

- भाजपा मुरादाबाद महानगर इकाई द्वारा अयोध्या से आए पूजित अक्षत लेकर घर-घर में बांटे गए

मुरादाबाद, 8 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद महानगर इकाई के तत्वावधान में सोमवार को कोर्ट रोड, बारादरी, डिप्टी गंज, बांग्ला गांव आदि क्षेत्रों में भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या जी से आए पूजित अक्षत बांटे गए तथा 22 जनवरी को भगवान श्री राम जी के श्री विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन लोगों से दीपावली मनाने और घर-घर दीपक जलाने का आह्वान किया। लोगों ने भी पुष्प वर्षा कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया तथा 22 जनवरी को दीपोत्सव मनाने का वादा किया।

नगर विधायक रितेश गुप्ता ने कहा कि 22 जनवरी को घरों में दीपावली मनानी है और दीपों से घर को सजाना है। इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा, महानगर महामंत्री श्याम बिहारी शर्मा, भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की महानगर संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सोनू सुमन, सोनू शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/निमित जायसवाल/सियाराम

   

सम्बंधित खबर