प्रकृति प्रेमी चंद्रपाल धीमान को शिक्षाश्री अवार्ड से किया सम्मानित

हरिद्वार, 08 जनवरी (हि.स.)। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज निरंजनपुर के शिक्षक चंद्रपाल धीमान को शिक्षाश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया। शिक्षक चंद्रपाल धीमान क्षेत्र में प्रकृति प्रेमी के रूप में जाने जाते है। उनके प्रयास से ही विद्यालय को भी कई बार पुरस्कृत किया जा चुका है।

डॉक्टर यादवेंद्र नाथ मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से बहादराबाद में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ऐसे कई शिक्षकों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने दम पर शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया है। कार्यक्रम में संपूर्ण भारतवर्ष के शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान लक्सर तहसील के इस्माईलपुर गांव निवासी मास्टर चंद्रपाल धीमान को भी शिक्षा श्री अवार्ड से सम्मानित किया गया।

चंद्रपाल वर्तमान में लक्सर तहसील के राजकीय इंटर कॉलेज निरंजनपुर में अध्यापन कार्य कर रहे हैं। शिक्षक धीमान को पहले भी श्रेष्ठ संवेदनशील शिक्षक पुरस्कार, साक्षरता प्रहरी सम्मान, मिड डे मील में उत्कृष्ट कार्य करने का पुरस्कार, प्रकृति रक्षक पुरस्कार, शैक्षिक संवाद पुरस्कार, महर्षि वेदव्यास सम्मान, टीचर्स आइकन अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। चंद्रपाल ने बताया कि वे केवल अपने कार्य को निष्ठा से करते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/रामानुज

   

सम्बंधित खबर