विश्व हिन्दी दिवस पर राज्यपाल ने दीशुभकामनाएं

जयपुर, 9 जनवरी (हि.स.)। राज्यपाल कलराज मिश्र ने विश्व हिन्दी दिवस (10 जनवरी) पर शुभकामनाएं दी है।

राज्यपाल मिश्र ने कहा कि हिन्दी भाषा नहीं बल्कि संस्कृति है। यह जन-जन की भाषा है। उन्होंने दुनिया के कोने-कोने में फैले हिंदी भाषियों से अपने घर-परिवार में इसका अधिकाधिक प्रयोग करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि हिंदी को आधुनिक तकनीक के जरिए भावी पीढ़ी के लिए उपयोगी बनाते इसके प्रसार के हम संवाहक बने।

हिन्दुस्थान समाचार/ दिनेश सैनी/ईश्वर

   

सम्बंधित खबर