मुख्यमंत्री ने संगीतकार भूपेन उज़िर के निधन पर शोक व्यक्त किया

गुवाहाटी, 10 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने असम के महान संगीतकार भूपेन उज़िर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने आज सोशल साइट एक्स पर लिखा कि असम के संगीत जगत में एक प्रसिद्ध व्यक्तित्व भूपेन उजिर के निधन के बारे में सुनकर मुझे दुख हुआ है। वे एक ऐसे संगीतकार थे, जिन्होंने अपने संगीत माध्यम से असम की सांस्कृतिक जगत में महान योगदान दिया।

उन्होंने संगीत जगत की लंबे समय तक सेवा की। अपने संगीत से कई पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध करने वाले भूपेन उज़िर का निधन हमारे सांस्कृतिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मैं (मुख्यमंत्री) उनकी शाश्वत शांति की कामना करता हूं और शोक संतप्त परिवार और उज़िर के प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।

पूरा असमिया संगीत उद्योग एक प्रसिद्ध शख्सियत, संगीत निर्देशक भूपेन उज़िर के निधन पर शोक मना रहा है। उनका 9 जनवरी की रात गुवाहाटी के नेमकेयर अस्पताल में निधन हो गया। उज़िर लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे और उन्हें सांस की बीमारी के कारण 6 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका निधन असमिया संगीत जगत के लिए एक बड़ी क्षति है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर