हल्द्वानी में ठंड ने छुड़ाई लोगों की कंपकपी

हल्द्वानी, 11 जनवरी (हि.स.)। हल्द्वानी में सर्दी का सितम बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार सुबह धुंध के बाद दिनभर धूप नहीं निकली। लोग सुबह से ठंड में ठिठुरते रहे।

सुबह 11 बजे तक तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया है। ठंड बढ़ने के कारण लोग घरों में दुबके रहे। लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से राज्य में कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ से मैदान तक मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता/रामानुज

   

सम्बंधित खबर