कौतिक में बच्चों के बीच हुई प्रतियोगिता

हल्द्वानी, 11 जनवरी (हि.स.)। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच हीरानगर में गुरुवार को बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। सुबह बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता हुई। इसमें स्कूली बच्चों और विभिन्न अकादमियों ने प्रतिभाग किया।

ठंड के बीच भी कौतिक में लोगों ने जमकर खरीदारी की। पहाड़ी उत्पादों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र हैं। यहां पहाड़ी व्यंजन, दालें, अचार, ऊनी कपड़े समेत अन्य पहाड़ी उत्पाद उपलब्ध हैं। मंच अध्यक्ष खड़क सिंह बगड़वाल ने बताया कि स्टार नाइट में गायक राकेश पनेरू, आशा नेगी व आनंद कोरंगा अपनी प्रस्तुति देगी।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष गोपाल बिष्ट, महासचिव यूसी जोशी, सचिव देवेंद्र तोलिया, कोषाध्यक्ष त्रिलोक बनोली, शोभा बिष्ट, पुष्पा संभल, चंद्रशेखर परगाई, कमल किशोर, कमल जोशी, संदीप भैसोड़ा मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता/रामानुज

   

सम्बंधित खबर