नेहरू युवा केंद्र ने मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस

नेहरू युवा केंद्र कोकराझार द्धारा राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन । 

कोकराझार (असम), 12 जनवरी (हि.स.)। नेहरू युवा केंद्र, कोकराझार ने फकीराग्राम कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया। इस दौरान विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें कविता लेखन, चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ सड़क सुरक्षा पर एक रैली शामिल थी।

कर्यक्रम के अनुसार सुबह कॉलेज के प्राचार्य डॉ. चानमिया अहमद ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर दीप जलाकर पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं जागरूकता रैली निकाली गई। इसके पश्चात विभिन्न प्रकर के कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिसमें 'मेरा भारत विकसित भारत @2047' विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

अंत में कॉलेज के प्राचार्य की अध्यक्षता में एक सभा आयोजित की गयी। इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र, कोकराझार के जिला युवा अधिकारी हिमांशु कुमार सहित उपस्थित सभी अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद और राष्ट्रीय युवा दिवस पर विस्तृत रूप से चर्चा की। साथ ही प्रतियोगिता में विजयी सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार /किशोर/अरविंद

   

सम्बंधित खबर