जगदलपुर : बस्तर की कला संस्कृति की झलक दिखेगी बस्तर आर्ट गैलरी में : निशा स्वर फाउंडेशन

जगदलपुर, 13 जनवरी (हि.स.)। निशा स्वर फाउंडेशन संस्था की संस्थापक निशा नागवंशी ने शनिवार को पत्रकारों से चर्चा में बताया कि बस्तर की नॉन प्रॉफिटेबल ऑर्गेनाइजेशन निशा स्वर फाउंडेशन एक छत के नीचे छोटे से रूप में संपूर्ण बस्तर को दिखाने का प्रयास करने जा रही है। इस हेतु एक चित्र प्रदर्शनी रविवार की शाम 05 बजे बस्तर आर्ट गैलरी में प्रदर्शित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि पिछले डेढ़ वर्ष से बस्तर में काम कर रही निशा स्वर फाउंडेशन कई क्षेत्रों में काम कर रही है। जिसमें गर्भवती महिला से लेकर कुपोषित बच्चे और निशक्त बच्चों के पढ़ाई शामिल है। निशा स्वर फाउंडेशन आर्ट के माध्यम से विभिन्न जनजातीय के रहन-सहन सहित उनकी विशेषताओं पर फोकस करने का प्रयास करते हुए दलपत सागर के निकट स्थित बस्तर आर्ट गैलरी में जीवंत चित्र प्रदर्शनी की विधिवत शुरुआत किया जा रही है। उन्होंने कहा कि बस्तर की कला संस्कृति और धरोहर को चित्रण और रूपांतरण के माध्यम से छोटे से रूप में ही सही पूरे संपूर्ण बस्तर को प्रदर्शित करने की योजना बनाई गई हैं। संस्था के सदस्यों ने नगर वासियों को इस वृहद चित्रण प्रदर्शनी में आमंत्रित किया है।

संस्था की संस्थापक निशा नागवंशी का कहना है कि उनका लक्ष्य है कि बस्तर का एक भी बच्चा कुपोषित ना हो, हर गर्ववती महिला को सही पोषण आहार मिले, बस्तर के हर डिसेबल बच्चों की पढ़ाई हो सके। निशा का कहना है की संस्था विगत डेढ़ वर्ष से इस दिशा में काम कर रही है। गांव गांव जाकर कुपोषित बच्चों और गर्भवती महिलाएं दिखती है उसने चर्चा कर सही पोषण आहार उपलब्ध करवाया जाता है। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में महिलाओं और बच्चियों को सेनेटरी पैड के लिए जागरूक किया जाता है। संस्था की तरफ से अब तक 10 हजार से अधिक सेनेटरी पैड बांटे जा चुके हैं।

निशा स्वर फाउंडेशन की सहसंस्थापक झरना मोहंती ने रविवार को होने वाले आयोजन के संबंध में बताया की पूरे बस्तर संभाग से कलाकारों ने आर्ट पेंटिंग प्रदर्शनी के लिए भेजी है। प्रदर्शनी के दौरान चित्राकर पेंटिंग का जीवंत प्रस्तुतीकरण भी देंगे, आर्ट पेंटिंग में पूरे बस्तर की कला संस्कृति को उकेरा गया है। संस्था का उद्देश्य यह भी है कि बस्तर के कलाकारों को सही फ्लेटफार्म दिया जाए, चित्रण के माध्यम से बस्तर की सम्पूर्ण कला संस्कृति पूरे विश्व में जानी पहचानी जानी चाहिए। उन्होंने रविवार की शाम 05 बजे बस्तर के सम्पूर्ण कला प्रेमियों सहित आम जनता को बस्तर आर्ट गैलरी में आमंत्रित करते हुए बताया कि प्रदर्शनी नि:शुल्क होगा, प्रदर्शनी में तमन्ना जैन,अदिति लुनिया तशीश उपाध्याय, निशा बोथरा सहयोग दे रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे

   

सम्बंधित खबर