राष्ट्रीय राजमार्ग 37 पर दुर्घटना, छह गायों की मौत

गोलाघाट (असम), 14 जनवरी (हि.स.)। जिले के नुमलीगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग 37 पर हुई एक सड़क दुघर्टना में छह गायों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने कहा कि एक अज्ञात वाहन द्वारा आज तड़के इन गायों को ठोकर मार दिया गया। मृत गायें सुबह से शाम तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ी रही। गायों को एक अज्ञात वाहन द्वारा छोड़ दिया गया था। लोगों को संदेह है कि बाजार में बेचने के लिए रात में गायों को लाया गया था। बिहरा बाजार जाते समय राष्ट्रीय राजमार्ग 37 पर दुर्घटना होने के बाद गायों का मालिक फरार हो गया। इसी बीच कमारगांव पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरी घटना की जांच में जुट गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर