डा. सुनीत गिरि के नेतृत्व में हजारों शिक्षकों ने ली शर्मा गुट की सदस्यता

डा. सुनीत गिरि के नेतृत्व में हजारों शिक्षकों ने ली शर्मा गुट की सदस्यताडा. सुनीत गिरि के नेतृत्व में हजारों शिक्षकों ने ली शर्मा गुट की सदस्यताडा. सुनीत गिरि के नेतृत्व में हजारों शिक्षकों ने ली शर्मा गुट की सदस्यता

- दो वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट से अलग हो गए थे डाॅ. सुनीत

- शिक्षकों के हित के लिए शिक्षक एकता आवश्यक : डाॅ. सुनीत गिरि

मुरादाबाद, 18 जनवरी (हि.स.) । उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ सेवारत के प्रदेश महामंत्री व मुरादाबाद निवासी डा. सुनीत गिरि ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि उन्होंने बीते दिन लखनऊ में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश त्रिपाठी तथा महामंत्री नरेंद्र कुमार वर्मा के समक्ष उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ सेवारत से जुड़े 1000 शिक्षकों के साथ पुनः उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट में शामिल हो गए। डाॅ. सुनीत गिरि ने अपने साथी शिक्षकों के साथ दो वर्ष पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट छोड़कर माध्यमिक शिक्षक संघ सेवारत का गठन कर लिया था और उसमें प्रदेश महामंत्री के रूप में कार्य कर रहे थे।

डाॅ. सुनीत गिरि ने बताया कि सुरेश त्रिपाठी तथा नरेंद्र कुमार वर्मा ने 31 दिसंबर 2023 को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार मुरादाबाद मंडल से 07 लोगों का निष्कासन रद्द कर पत्र जारी करने के निर्णय लिया गया था जिसके अनुसार महामंत्री से प्राप्त पत्र जिसमें उल्लेखित किया गया था कि आप ससम्मान सभी साथियों के साथ शर्मा गुट की सदस्यता ग्रहण करने हेतु सादर आमंत्रित हैं। इसी पत्र के आधार पर विचार करने हेतु बीती 13 जनवरी को जीजी हिंदू इंटर काॅलेज मुरादाबाद में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) की कार्यकारिणी की एक बैठक संपन्न हुई जिसमें निर्णय लिया गया कि वर्तमान स्थिति में शिक्षक हित में संगठन को बल देने के लिए सभी काे एकजुट होना अनिवार्य है। इसी के परिपेक्ष में पूर्व में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट से अलग हुए डा. सुनीत गिरि के नेतृत्व में 1000 से अधिक सदस्यों सहित उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के लखनऊ कार्यालय में सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर मुरादाबाद के मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार, बिजनौर जिला संरक्षक विनेश त्यागी, बिजनौर जिला मंत्री विनोद कुमार, जिला मंत्री मुरादाबाद पुष्पेश मिश्र की मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/निमित जायसवाल/सियाराम

   

सम्बंधित खबर