चार करोड़ों रुपए के नशीले पदार्थ बरामद, चार गिरफ्तार

कछार (असम), 18 जनवरी (हि.स.)। कछार में 4 करोड़ रुपए से अधिक के नशीले पदार्थ के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान थांग मोंग मार, बिक्सांग, एबेनेजेर थीएक (ये सभी शिवपुरी खाल, मणिपुर) और पैट्रिक पुदैता (लखीपुर, कछार, असम) के रूप में की गयी है।

मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने आज सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी साझा की। वहीं कछार पुलिस अधीक्षक नोमल महता ने बताया कि कार्रवाई योग्य खुफिया जानकारी के आधार पर कछार पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया और लखीपुर के फुलेरटोल में 500 ग्राम हेरोइन और 15 हजार आठ सौ याबा टैबलेट के साथ चार संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया।

नशीले पदार्थों को पड़ोसी राज्य मणिपुर के फेरजोर जिले से अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। इस सिलसिले में कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर