बिना घूस दिये सरकारी कार्यालयों में नहीं होता काम : एनोस एक्का

झारखंड पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन

खूंटी, 18 जनवरी (हि.स.)। झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और राज्य के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री एनोस एक्का ने कहा कि हेमंत सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी है। बिना घूस के किसी सरकारी कार्यालय में कोई काम नहीं होता। हेमंत सोरन अपना खजाना भरने में लगे हैं। एनोस एक्का गुरुवार को तोरपा में आयोजित झारखंड पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

कार्यकर्ताओं से भरे खचाखच भरे विवाह मंडप में उनोस एक्का ने कहा कि राज्य सरकार में शामिल झामुमो, कांग्रेस को मणिपुर में एक आदिवासी युवती से हुए दुष्कर्म की घटना नजर तो आती है, पर तोरपा आदिचासी युवती के साथ हुए दुष्कर्म और जयपुर कीयवती की गुमला में हुई नृशंस हत्या इन राजनीतिक दलों को नहीं दिखती। आज तक किसी भी दल ने इसकी निंदा तक नहीं की।

उन्होंने कहा कि झारखंड पार्टी ही माटी और गांवों से जुड़ी पार्टी है। इसी ने तोरपा सें झारखंड आंदोलन की शुरुआत की थी। पूर्व मंत्री ने कहा कि अपने पांच साल के मंत्रित्व काल में अर्जुन मुंडा ने क्षेत्र के विकास के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि विधायक पूरी तरह सुस्त हो गये हैं। ऐसे विधायक को जल्द से जल्द बदल देना चाहिए। एनोस एक्का ने कहा कि भारी संख्या में दूसरे दलों के लोग झारखंड पार्टी से जुड रहे हैं। आज भी दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदसयता ग्रहण की।

उन्होंने कहा कि झारखंड पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए कई लोगों ने इच्छा जताई है, पर टिकट उसी को दिया जायेगा, जिसकों जनता कहेगी और जा लगातार क्षेत्र में काम करेगा। उन्होंने कहा कि न तो भाजपा और न ही कांग्रेस या झारखंड मुक्ति मोर्चा क्षेत्र की भलाई कर सकते हैं। इसिलिए एक बार फिर से झारखंड पज्ञर्टी को मजबूत करना है। एनोस एक्का ने कहा कि बहुत जल्द झारखंड पार्टी नगाड़ा पिटावन रैली का आयोजन करेंगी। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के केंद्रीय महासचिव अशोक भगत ने कहा कि झारखंड पार्टी राज्य की बुनियाद है।

उन्होंने कहा कि यही पार्टी जल, जंगल और जमीन के लिए आंदोलन करनेवाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि झारखंडराज्य पाने के लिए हमारे पूर्वजों ने कुर्बानी दी है। उन्होंने कहा कि झारखंड पार्टी ने लोगों के स्वाभिमान की रक्षा करने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि जब एनोस एक्का राज्य के ग्रामीस मंत्री थे, उस समय जितन काम हुआ था, वें अब भी नजर आते हैं, लेकिन वर्तमान सरकार के पास गांवों के विकास की कोई योंजना नहीं है।

हिन्दुस्थान समाचार/अनिल

   

सम्बंधित खबर