भारत जोड़ो न्याय यात्रा को मिल रहा अपार जनसमर्थन,भाजपा नेताओं की उड़ी नींद : सुमन मल्लिक

अररिया फोटो:सुमन कुमार मल्लिकअररिया फोटो:सुमन कुमार मल्लिकअररिया फोटो:सुमन कुमार मल्लिकअररिया फोटो:सुमन कुमार मल्लिक

अररिया, 19 जनवरी(हि.स.)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुमन कुमार मल्लिक ने राहुल गांधी के नेतृत्व में देश के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और बुनियादी मुद्दों को लेकर मणिपुर से शुरु हुई भारत जोड़ों न्याय यात्रा को अपार जनसमर्थन मिलने का दावा किया है।

उनका दावा है कि भारत जोड़ों न्याय यात्रा से भाजपा नेताओं की नींद उड़ गई है।फलस्वरूप न्याय यात्रा को लेकर अनर्गल प्रलाप में लग गए हैं।मणिपुर से शुरू हुआ यह यात्रा तथा मुंबई में जाकर खत्म होने वाली है।उन्होंने कहा की सम्पूर्ण राष्ट्र में राहुल गांधी जी के नेतृत्व में मोहब्बत का वातावरण स्थापित किया जाएगा।

मल्लिक ने कहा कि यह कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं हैं कि देश के जन-जन को एक दूसरे से जोड़ने के लिए तथा केंद्र की भाजपा सरकार की विफलताओं एवं उसके द्वारा किए गए अन्याय से लोगों को रूबरू कराने हेतु तथा छुटकारा दिलाने हेतु भारत जोड़ो न्याय यात्रा राष्ट्रीय राजनीति के इतिहास के पन्नों पर स्वर्ण अक्षरों में अंकित होगी। उन्होंने कहा की केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार अपनी सभी घोषणाओं को पूरा करने में विफल साबित हो चुकी है। साथ ही बीजेपी द्वारा आस्था के राजनीतिकरण को देश आगामी लोकसभा चुनाव में नकार देगी।

हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/चंदा

   

सम्बंधित खबर