ठाणे में लापता नाबालिग लड़की का शव मिलने से सनसनी

मुंबई, 22 जनवरी (हि.स.)। ठाणे जिले के कल्याण शहर में स्थित एक बिल्डिंग में लापता नाबालिग लड़की का शव पाए जाने से सनसनी फैल गई है। उसके प्रेमी ने भी कल्याण में ट्रेन के समक्ष कूदकर आत्महत्या की है।

खडक़पाड़ा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक एस पाटिल ने सोमवार को बताया कि कल्याण के एक बिल्डिंग दुर्गंध की शिकायत मिली थी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और नाबालिग लड़की का शव बरामद किया। शव के पास से दो मोबाइल भी जब्त किए गए हैं। छानबीन के बाद पता चला कि लड़की 13 जनवरी से लापता थी। एस पाटिल ने बताया कि छानबीन के पता चला कि इन दोनों मोबाइल में से एक मोबाइल मृतका का था, जबकि दूसरा लड़की के प्रेमी शिरसाट का था। शिरसाट ने कल्याण में ही ट्रेन के समक्ष कूदकर आत्महत्या कर ली थी। प्रारंभिक जांच के दौरान यह पता चला कि वे दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि वास्तव में उनके बीच क्या हुआ था या क्या इसके पीछे कोई और है।

हिन्दुस्थान समाचार/राजबहादुर/सुनीत

   

सम्बंधित खबर