सरकारी निर्देश के बावजूद खुला मछली बाजार

-पुलिस ने बंद कराया बाजार

कोकराझाड़ (असम), 22 जनवरी (हि.स.)। आज राम जन्मभूमि अयोध्या में रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा के मौके पर असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने आज शाम 04 बजे तक मछली और मांस बाजार को बंद रखने के रविवार को निर्देश दिए थे। बावजूद इसके कोकराझाड़ के मछली बाजार में इसका उल्टा असर देखने को मिला।

कुछ व्यापारियों ने सुबह मछली बाजार शुरू कर दिया। इसको लेकर बाजार परिसर में उत्तेजना फैल गई। बाद में हालांकि, कोकराझाड़ पुलिस ने मछली बाजार में आकर उसे बंद करा दिया। पुलिस के रोकने पर मछली बाजार बंद हो गया।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर