फारबिसगंज में राम भक्तों ने 11 हजार दीप जलाकर मनाया दीपोत्सव

अररिया फोटो:विधायक और समर्थक दीप जलाएअररिया फोटो:विधायक और समर्थक दीप जलाए

अररिया, 22 जनवरी(हि.स.)। विधायक विद्यासागर केसरी सहित बड़ी संख्या में उपस्थित राम भक्तों ने सोमवार शाम 11 हजार दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया।

इससे पूर्व आयोजन स्थल पर मुख्य यजमान संजय केसरी की अगुवाई में पंडित अंगद दुबे सहित दर्जनों पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की। इस मौके पर भव्य तरीके से फूलों से राम दरबार को सजाया गया। इसके बाद 11 पंडितों ने सामूहिक रूप से रामायण पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थी।

देर संध्या दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इसके बाद प्रभु श्री राम को छप्पन भोग एवं सवामणी का भोग चढ़ाया गया। मौके पर विधायक विद्यासागर ने बताया की पीएम मोदी के नेतृत्व में वर्षो बाद प्रभु श्रीराम लला अयोध्या में विराजमान हुए है। इसी खुशी में रामभक्त दीपोत्सव मना रहे है।

हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/गोविन्द

   

सम्बंधित खबर